बरेली परिक्षेत्र DIG अजय कुमार साहनी ने की चार जिलों की समीक्षा,चुनाव तैयारी, कानून व्यवस्था और IGRS पर दिए सख्त निर्देश। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के कप्तानों के साथ बैठक, पीलीभीत के थानà

बरेली परिक्षेत्र DIG अजय कुमार साहनी ने की चार जिलों की समीक्षा,चुनाव तैयारी, कानून व्यवस्था और IGRS पर दिए सख्त निर्देश।

बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के कप्तानों के साथ बैठक, पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी व माधोटांडा सहित 5 थानाध्यक्षों पर जांच के निर्देश।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी द्वारा परिक्षेत्रीय जनपद प्रभारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के साथ अपराध नियंत्रण,कानून व्यवस्था, आगामी चुनाव की तैयारियों, IGRS के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई है।
बैठक में 7 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए है जिनमे आगामी चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण करने, समस्त जनपदों में चुनाव सेल का गठन, मतदान एवं मतगणना स्थलों की सुरक्षा, पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था, अंतर्राज्यीय एवं अंतरजनपदीय सीमाओं पर पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा, शस्त्र जमा कराने एवं लंबित NBW की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के निर्देश।
IGRS एवं जनशिकायत निस्तारण:* जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश। शिकायत निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर जनपद पीलीभीत के थाना प्रभारी सुनगढ़ी एवं माधोटांडा तथा जनपद शाहजहांपुर के थाना प्रभारी जलालाबाद, कलान एवं तिलहर के विरुद्ध प्रारंभिक जाँच तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
अपराध नियंत्रण:* हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, वाहन चोरी, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट की समीक्षा, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, गैंगस्टर एक्ट, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई एवं अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण के निर्देश।
विवेचनाओं का निस्तारण:* CCTNS पर 60/90 दिवस से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, ई-साक्ष्य ऐप के अधिकाधिक उपयोग, ई-समन की तामीला तथा यक्ष ऐप पर नियमित डेटा फीडिंग के निर्देश।
महिला सुरक्षा व साइबर:* मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन, महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने, साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा।
यातायात:* Zero Fatality District अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का अनुपालन।
सोशल मीडिया:* भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों का त्वरित खंडन, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा विस्फोटक सामग्री एवं पटाखा विक्रय स्थलों की सघन चेकिंग के निर्देश।