पीलीभीत में सुनगढ़ी पुलिस व SOG को बड़ी सफलता हाथ लगी, 72 घंटे में आभूषण छिनैती की घटना का किया खुलासा,दो आरोपित गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव के द्वारा किया गया खुलासा। बरेली के कोहडà

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में सुनगढ़ी पुलिस व SOG को बड़ी सफलता हाथ लगी, 72 घंटे में आभूषण छिनैती की घटना का किया खुलासा,दो आरोपित गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव के द्वारा किया गया खुलासा।

बरेली के कोहड़ापीर निवासी अथर्व उर्फ वंश व अभिषेक उर्फ आयुष गिरफ्तार, मंगलसूत्र, टॉप्स और बाइक UP25EN4233 बरामद*


पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुनगढ़ी पुलिस और SOG टीम को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 27-10-2026 को थाना सुनगढ़ी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 522/2026 धारा 304(2)/317(2) BNS से संबंधित आभूषण छिनैती की घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी व SOG टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित अथर्व उर्फ वंश कश्यप पुत्र अनुज कश्यप और अभिषेक उर्फ आयुष पुत्र सोनी दोनों निवासी कोहड़ापीर थाना प्रेमनगर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीनी गई पीली धातु का एक मंगलसूत्र/पेंडल, एक जोड़ी कान के टॉप्स व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP25EN4233 बरामद की गई है।

बताया गया कि 23 अक्टूबर को किराए पर कमरा देखने के बहाने आए दो युवकों ने घर में अकेली वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर छिनैती की थी। पूछताछ मेंआरोपितों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।पूरे मामले का आज अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव के द्वारा खुलासा किया गया है।