फिरोजपुर मंडल को एसएलआर लीजिंग अनुबंध से मिलेगा 17.38 लाख रुपये का राजस्व

फिरोजपुर मंडल को एसएलआर लीजिंग अनुबंध से मिलेगा 17.38 लाख रुपये का राजस्व

ई-निविदा से तीन स्पेशल ट्रेनों में मिला अनुबंध

फिरोजपुर मंडल में रेलवे की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ई-निविदा के माध्यम से तीन स्पेशल ट्रेनों में एसएलआर लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक आवंटित किया गया है। इस अनुबंध से रेलवे को 90 दिनों में 17.38 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, ट्रेन संख्या 04668 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल और ट्रेन संख्या 04624 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल में यह अनुबंध दिया गया है।

एसएलआर लीजिंग व्यवस्था के तहत ट्रेनों में उपलब्ध स्थान का उपयोग सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। इससे व्यापारियों को अपना सामान तेज और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सुविधा मिलती है। साथ ही रेलवे को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

फिरोजपुर मंडल का कहना है कि ई-निविदा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अनुबंध आवंटित करने से रेलवे की आय में वृद्धि के साथ माल परिवहन को भी बढ़ावा मिल रहा है।