पीलीभीत के अमरिया के शमशान में जली तीन चितायें। एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिताएं। गमगीन माहौल में किया गया दोनों सगे भाइयों का दाह संस्कार। सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी दाह संस्कार à

रिपोर्ट / राजेश गुप्ता
लोकेशन /थाना अमरिया
पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत के अमरिया के शमशान में जली तीन चितायें।

एक साथ जली दो सगे भाइयों की चिताएं।

गमगीन माहौल में किया गया दोनों सगे भाइयों का दाह संस्कार।

सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी दाह संस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल।

अमरिया मेला कमेटी विवाद में हुए हत्याकांड में दोनों सगे भाइयों की हुई थी दर्दनाक मौत।

सुरक्षा के लिहाज से चप्पे छपे पर रहा पुलिस बल तैनात।


पीलीभीत के अमरिया में मेला अध्यक्ष से पुराना हिसाब किताब मांगा तो चलाई गई गोलियां,दो युवाओं और एक नाबालिग ने गवाई जान तो कई हुए घायल।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों युवा व्यापारियों की मृत्यु गोली लगने से हुई वहीं नाबालिक कुणाल श्रीवास्तव की मृत्यु धारदार हथियार और चोटों की वजह से होना पाया गया है।

मृतक कुणाल श्रीवास्तव के चाचा नन्हेंलाल के द्वारा थाना अमरिया पुलिस को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

पुलिस के द्वारा मृतक कुणाल श्रीवास्तव के चाचा नन्हेंलाल श्रीवास्तव के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर 24 घंटा बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है,जिससे परिजनों में रोष की भावना उत्पन्न हो रही है।

बहीं पुलिस ने मृतक युवा व्यापारियों के भाई की शिकायत पर 6 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने एक पक्ष से मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया।

मौके पर पहुंचे डीआईजी बरेली अजय साहनी,डीएम आलोक कुमार,एसपी सुकृति माधव,अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

पीलीभीत के अमरिया में ट्रिपल मर्डर से फैली है सनसनी।