साफ सफाई के नाम पर ग्राम निधि खाते से प्रशासक-सचिव निकाल रहे धनराशि।

पीलीभीत। जनपद में साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं पंचायत सचिव और प्रशासक ग्राम निधि खातों को जल्द से जल्द खाली कर धनराशि निकालने में लगे हैं मामला पुरनपुर का है जहां ग्राम पंचायत सिसैइया में ग्राम निधि खाते से धनराशि निकालने का मामला सामने आया है ग्रामीण नाम न खोलने की शर्त पर वताया की गांव में विकास के नाम पर लोगों को ठगा गया गांव में गंदगी और नालियों में मिट्टी भरी है साफ सफाई भी ठीक से नहीं होती है? गांव में सफाई कर्मचारी भी तैनात है इसके वावजूद सरकारी खाते से पैसा निकाला जा रहा है।अभी वरसात का मौसम धीरे धीरे समाप्त हो रहा है अव साफ सफाई की आवश्यकता है।