पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर स्टेशन पर अमित शाह ने चलाया स्वच्छता अभियान

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल स्थित वडनगर रेलवे स्टेशन पर ?सेवा संकल्प अभियान? के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्टेशन परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर का संदेश दिया।

वडनगर रेलवे स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि में स्थित है। अभियान में महेसाणा के सांसद हरिभाई पटेल, अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी की।

अहमदाबाद मंडल में ?स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026? का शुभारंभ भी 17 सितंबर से किया गया है। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, आवासीय क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के साथ यात्रियों, कर्मचारियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान के तहत ?स्वच्छ पाठशाला?युवा फॉर स्वच्छता? कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता शपथ, ठोस कचरा प्रबंधन और कचरे के उचित पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों, जैव-शौचालय संयंत्र और कोच धुलाई लाइनों का भ्रमण, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिता तथा वस्तुओं के पुनः उपयोग जैसी गतिविधियां भी होंगी।

अहमदाबाद मंडल में 19 और 20 सितंबर को स्टेशनों के आसपास, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों और ट्रैक किनारे चिन्हित कचरा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई के बाद इन स्थानों का सौंदर्यीकरण कर ?स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट? भी विकसित किए जाएंगे। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।