दोहरीकरण कार्य के चलते साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग, 23 नवंबर से 20 दिसंबर तक रहेगा बदलाव

दोहरीकरण कार्य के चलते साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग, 23 नवंबर से 20 दिसंबर तक रहेगा बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के लूणी-समदड़ी-भिलड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य पूरा करने के बाद कमीशनिंग की प्रक्रिया के चलते साबरमती-जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती दिनांक 23 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा-भिलड़ी-लूणी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग महेसाणा-पालनपुर-मारवाड़ जंक्शन-लूणी होकर संचालित होगी।

यह बदलाव सतलाना, डूडिया और डुंडारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग के मद्देनजर किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।