दीपावली पर पालतू कुत्ते-बिल्लियों का रखें विशेष ख्याल: डॉ. अमित कुमार सिंह

देवरिया।दीपावली पर पटाखों के शोर, धुएं और रोशनी से पालतू पशुओं को बचाने की अपील पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अमित कुमार सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पटाखों की तेज आवाज कुत्तों-बिल्लियों के लिए मानसिक तनाव, घबराहट और दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।डॉ.सिंह ने बताए बचाव के उपाय - कुत्तों-बिल्लियों की सुनने की क्षमता अधिक होती है। दीपावली की रात उन्हें घर के अंदर सुरक्षित कमरे में रखें,दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और हल्का संगीत चलाएं। उन्हें अकेला न छोड़ें। उनके लिए शांत कमरे में बिस्तर, कंबल, पानी और खिलौने रखें, जबरदस्ती बंद न करें।पटाखे जलाने वाली जगह पर पालतू जानवरों को न ले जाएं। चिंगारी से जलने और अवशेष खाने से नुकसान हो सकता है।दीये, मोमबत्ती और झालर के तार पालतुओं की पहुंच से दूर रखें। चॉकलेट, ज्यादा मीठा, तला-भुना और जाइलिटॉल युक्त भोजन उनके लिए जहरीला हो सकता है।डर से पालतू घर से भाग सकते हैं। गेट बंद रखें, गले में नाम व मोबाइल नंबर वाला कॉलर लगाएं और बिना पट्टे के बाहर न ले जाएं।सड़क के कुत्तों-बिल्लियों के आसपास पटाखे न फोड़ें, उनके लिए पानी-भोजन रखें और घायल दिखने पर पशु चिकित्सक को सूचित करें।डॉ. सिंह ने कहा कि घबराहट, हांफना, कांपना या जलने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें और बिना सलाह के कोई दवा न दें।