दिवाली पर रंगवासा में फिर कचरा जलाया

आई आई एम के सामने स्थित कन्फेक्शनरी क्लस्टर में आज फिर कचरा जलाया गया जिसको फायर ब्रिगेड और आसपास के नागरिकों द्वारा बुझाया गया।ये कचरा जलाने की घटनाएं पिछले एक वर्ष से लगातार हो रहीं है जिससे आसपास के घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।जनप्रतिनिधि और प्रशासन मौन है और रोष बढ़ता जा रहा है।इस क्षेत्र में हजारों नागरिकों के साथ छात्र और शिक्षक और बच्चे रहते जिनको धुएं की घुटन की शिकायत हो रही है।