रंगवासा में लगातार कचरा जलाया जा रहा है

बीती  रात रंगवासा के पास कचरा जलाया गया जिसको क्षेत्र के नागरिकों ने पानी डाल कर बुझाया।हाल के कुछ महीनों से कन्फेक्शनरी क्लस्टर के आसपास कचरा जलाने की करीब करीब रोजाना घटना हो रही है कई बार फायर ब्रिगेड से और अन्य पानी के टैंकरों से आग बुझाई जा रही है।धुएं से ग्राम वासी कॉलोनी के निवासी और इस क्षेत्र में आने वाले कालेज हॉस्टल और रहवासी परेशान है।प्रशासन भी मौन है। समय पर प्रशासन नहीं जागा तो आग की बड़ी घटना होने की पूर्ण संभावना है।जन प्रतिनिधि  और जिम्मेदारों का मौन रहना इस समस्या को बड़ा सकता है।