दिल्ली रैली के लिए हरदोई कांग्रेस ने कसी कमर, एक नवंबर को 500 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य, केंद्रीय ऑब्जर्वर डॉ. दामोदर गुर्जर ने की बैठक

हरदोई। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ?वोट चोर, गद्दी छोड़? और ?वोट बचाओ, देश बचाओ? रैली को सफल बनाने के लिए हरदोई में संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में केंद्रीय ऑब्जर्वर डॉ. दामोदर गुर्जर की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जनपद से 500 कांग्रेसजनों को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
केंद्रीय ऑब्जर्वर डॉ. दामोदर गुर्जर ने कहा कि मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ रैली में शामिल होने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मौजूद पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने भी केंद्रीय ऑब्जर्वर को भरोसा दिलाया कि शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रैली में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने के लिए बस और ट्रेन से यात्रा की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, एससी-एसटी विभाग अध्यक्ष विनीत वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष ज्ञानू पाल, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष आजम खान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए संगठनात्मक तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।