डीएम और एसएसपी के आदेश पर आतिशबाजी भंडारण स्थलों की जांच, अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान

मुरादाबाद। दीपावली के मद्देनजर जनपद में आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। डीएम अनुनय झा एवं एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर आतिशबाजी व्यवसायियों के भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिलारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से जांच की। अधिकारियों ने भंडारण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आग से बचाव के इंतजामों की जांच की। अभियान का उद्देश्य किसी भी संभावित अग्निकांड की घटना को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने आतिशबाजी व्यवसायियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।