गाजियाबाद यार्ड में सिगनलिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, कई का बदलेगा मार्ग

गाजियाबाद यार्ड में सिगनलिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, कई का बदलेगा मार्ग

लालकुआं?आनंद विहार विशेष ट्रेन 15, 17 और 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के गाजियाबाद स्टेशन यार्ड में सिगनलिंग कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे की कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय और मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी है।

लालकुआं?आनंद विहार विशेष ट्रेन का बदलेगा मार्ग

लालकुआं से 15, 17 और 19 सितंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 04013 लालकुआं?आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद?लक्सर?रुड़की?टपरी?मेरठ नगर?गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

कई ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

टनकपुर से 16, 18 और 20 सितंबर को चलने वाली 15092 टनकपुर?दौराई एक्सप्रेस को टनकपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन अब रात 7:50 बजे टनकपुर से रवाना होगी।

इसी तरह काठगोदाम से 16, 18 और 20 सितंबर को चलने वाली 15014 काठगोदाम?जैसलमेर एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रक्सौल से 15 सितंबर को चलने वाली 14015 रक्सौल?आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को मुरादाबाद मंडल में 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं रक्सौल से 17 सितंबर को चलने वाली 14017 रक्सौल?आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी मुरादाबाद मंडल में 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन के अनुसार गाजियाबाद यार्ड में किए जा रहे सिगनलिंग कार्य के कारण यह परिचालन व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथियों पर यात्रा करने से पहले ट्रेन के संचालन संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी।