एटा/सकरौली: सुंदरगढ़ से चोरी हुई भैंस जैतपुर डेरों से हुई बरामद, आरोपी लड्डू बंजारा भैस सहित गिरफ़्तार।

*एटा/सकरौली: सुंदरगढ़ से चोरी हुई भैंस जैतपुर डेरों से बरामद, आरोपी लड्डू बंजारा गिरफ्तार।*

ग्रामीणों की सक्रियता से मिली सफलता, नारखी पुलिस ने भैंस सहित आरोपी को पकड़ा।

एटा। जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों की सतर्कता एक बार फिर काम आई। सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम इसौली के मजरा सुंदरगढ़ से चोरी हुई भैंस को नारखी थाना क्षेत्र के जैतपुर डेरों से बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी लड्डू बंजारा को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की मध्यरात्रि सुंदरगढ़ निवासी राजमिस्त्री जगवीर जाटव की भैंस अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने सकरौली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

भैंस चोरी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान 15 नवंबर की शाम थाना नारखी क्षेत्र के जैतपुर डेरों में ग्रामीणों को चोरी हुई भैंस आरोपी लड्डू बंजारा के कब्जे में दिखाई दी। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और भैंस सहित नारखी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद नारखी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई भैंस बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।