एटा: दीपावाली पर पटाखे चलाने को लेकर हिन्दू परिवार पर मुस्लिमों का बरपा कहर, एक हिंदू परिवार को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने।

*एटा: दीपावाली पर पटाखे चलाने को लेकर हिन्दू परिवार पर मुस्लिमों का बरपा कहर ,एक हिंदू परिवार को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा,वीडियो आया सामने।*

एंकर:एटा में दीवाली पर अपना घर रोशन करना और पटाखे जलाने की खुशी मानना एक हिंदू परिवार को भारी पड़ गया।पटाखे चलाने का मुस्लिमों ने विरोध किया ।जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने जैथरा थाना पुलिस से की ।शिकायत करने बाद पीड़ित घर वापस लौटा ही था कि हाथ में लाठी डंडे लेकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू परिवार के घर पर धाबा बोल दिया ।लाठी डंडों से महिलाओं पुरुषों को जमकर पीटा।इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के छ लोग घायल हुए है।परिवार को बेरहमी से पीटने का वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ तौर से देखा जा सकता है कि आरोपी किस कदर बेरहमी से महिलाओं और पुरुषों को पीट रहे है।मारपीट में महिलाएं और घर अन्य सदस्य खून से लथपथ हो गए ।घायल अवस्था में पीड़ित जैथरा कोतवाली पहुंचे।मामले में लिखित शिकायत की गई ।पुलिस ने शिकायत के आधार पर छ नामजदों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की है।पुलिस ने नवीदराज पुत्र गोरे खां,मुहम्मद राज उर्फ गोरे खां,मोहसिन पुत्र इसरार,तसलीम पुत्र असलम,कशिश उर्फ फरहान पुत्र शमशुल,फारूख पुत्र मुशीर निवासी धुमरी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने ,लाठी डंडों से बेरहमी से पीटने ,बलवा करने की गम्भीर धाराओं में मुकद्दमा बुधवार को दर्ज कर लिया है पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।पुलिस ने घायल मीनू पत्नी प्रदीप की लिखित शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार प्रदीप पुत्र कालीचरण उम्र 34,मीनू पत्नी प्रदीप उम्र 30,ऊषा देवी पत्नी कालीचरण उम्र 55 वर्ष,रजत पुत्र कालीचरण उम्र 28 वर्ष,बिटिया पत्नी संजू 28 वर्ष,गीता पत्नी विरजन सिंह उम्र 45 घायल हुए है ,3 घायलों का पुलिस मेडिकल परीक्षण करवाया है।

घायल मीनू ने बताया कि मैं छत पर गई दीपक जलाने फिर ये लोग गालियां देने लगे 20 से पच्चीस लोग,मैने विरोध किया तो इन लोगों मारने की धमकी दी।दीपक जलाए इन लोगों ने मेरे दीपक फेंक दिए।बच्चे पटाखे चलाने लगे तो ये लोग पटाखे चलाने से रोकने लगे ।पटाखे चलाने पर इन लोगों ने "हाथ काट देने"की धमकी दी।ये कहते ही पीड़िता फफक फफक कर रोने लगी और बोली बच्चों को मैने वापस बुला लिया दीवाली मानने से मना किया और कहा कि हम।लोग यहां के रहने वाले नहीं है ।जब मैने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने गर्दन काट देने की धमकी दी।और चांटे मारे मैं नीचे आ गई इतने पर फोन छीन लिया वीडियो काट दी।हम लोग चुप हो गए ।सुबह मोहल्ले के लोगों से बातचीत की और पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी मैने सुबह जाकर जैथरा थाना पुलिस से लिखित शिकायत की ।जब मैं वापस आई तब �इन लोगों ने घर में घुसे �इनकी आदमी औरतों ने खींचकर इतना इतना मारा मेरे सिर में डंडा मारा ईंट मारी मैं गिर गई ।गोरे,तसलीम,मोहसिन ,कशिश अन्य तीन चार गली के मुस्लिम पक्ष के लोग थे मेरे पति का मारा हाथ तोड़ दिया मैं बचाने लगी इस बीच गिर गई ।अपने प्राण बचाने के लिए भागी और दरवाजे बंद कर लिए।तब जाकर कही मेरे प्राण बचे । यहां तक कि विधायक और मोदी भी मेरा क्या बिगाड़ लेगा।
घायल प्रदीप राठौर ने बताया कि मैं धुमरी का रहने वाला हूं।ये दीपावली पर बच्चे पटाखे चला रहे थे।तो इन्होंने समाने ये कहा कि यहां मीलाद होगा 30 से 40 लोग महिलाएं पुरुष खड़े हुए थे।इन्होंने दिपावली पर बच्चों को पटाखे नहीं चलाने दिए धमकी दी जिसने पटाखा चलाया हाथ काट कर फेंक देंगे और इस गली में घर के समाने ही खड़े होकर जन्मदिन मनाते है समाने गेट के 30 से 40 लड़के बैठे ही रहते है हम लोग की महिलाएं दहशत में गेट बंद करके रखती हैं।ये लोग वहां गाली गलौज दे रहे थे मेरी पत्नी ने वीडियो बनाई घर के अन्दर घुसकर मोबाइल छीन लिया चांटे मारे मारपीट की ।मैं सब्जी की दुकान चलाता हु ।जब घर से फोन पहुंचा तो मैं भागकर पहुंचा ।अचानक लाठी डंडे लेकर 25 से तीस लड़के खड़े थे जिन्होंने मुझ पर हमला कर दिया मेरी मां, भाई,पत्नी और बहुओं को पीटा ।किसी का सिर फटा मेरा हाथ टूट गया ।पांच लोग घायल हुए हैं।पुलिस से शिकायत करने के बाद ही मारा जन्मदिन और गाली गलौज करने की शिकायत कर दी थी हमने पुलिस से ।पुलिस भी मौके पर गई थी फिर इन लोगों ने एक राय मशविरा होकर मारा है।

*पुलिस का पक्ष:*

मामले पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया की दो आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।वीडियो की जांच की जा रही है।जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

*रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।*