Chandauli News जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चकिया समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी एसपी आकाश पटेल ने 14 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव मुगलसराय से अर्जुन सिंह को बलुआ कà

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा थानों में रिक्त पदों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार, 29 नवंबर को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में चकिया, मुगलसराय, बबुरी, बलुआ, इलिया, महिला थाना, धीना और कंदवा समेत कई थाने प्रभावित हुए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सैयदराजा, विनीत राय को मुगलसराय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय को अलीनगर, रविंद्र भूषण मौर्य को चकिया तथा राम सज्जन नागर को धानापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं विजय प्रताप सिंह को धीना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद चकिया को भी नया थाना प्रभारी मिल गया है।
उधर, मुगलसराय से स्थानांतरित किए गए अर्जुन सिंह को बलुआ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बबुरी थाने में भी नई तैनाती करते हुए निरीक्षक किशोर कुमार चौबे को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को बबुरी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा से स्थानांतरित कर इलिया थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से विजय प्रताप सिंह को सकलडीहा तथा नरसिंह ओझा को कंदवा थाने की कमान सौंपी गई है। महिला थाना में भी बदलाव करते हुए उपनिरीक्षक रीता देवी को कंदवा से स्थानांतरित कर महिला थाने में तैनाती दी गई है।

वहीं धीना थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल में अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपकर पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त बनाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के कई थानों में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने और आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।