कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

सुगम रेल संचालन हेतु तीसरी लाइन डालने का कार्य

रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित रहेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं. के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 24.04.25, 25.04.25, 01.05.25 व 02.05.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर छावनी, भटनी, छपरा ग्रामिण जं. होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 27.04.25 व 28.04.25 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामिण जं., भटनी, गोरखपुर छावनी, होकर संचालित होगी।