जनपद बदायूं में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपित को फांसी की सजा दिलाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को आईजी बरेली राकेश सिंह ने किया सम्मानित।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रभावी पैरवी कर आरोपित को फांसी की सजा दिलाने वाले  अधिकारी एवं कर्मचारियों को आईजी बरेली ने किया सम्मानित।

पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली डॉ राकेश सिंह के द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान(ऑपरेशन कन्विक्शन) के तहत जनपद बदायूँ पुलिस के द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में माननीय न्यायालय स्पेशल पॉक्सों कोर्ट,बदायूँ द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित जाने आलम उर्फ जैना को मु0अ0सं0 394/24 धारा 137(2), 87,65(2),103 (1),238 BNS व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट में फांसी की सजा(मृत्युदण्ड) एवं कुल 2,30,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।जिसमें प्रभावी पैरवी एवं विवेचनात्मक कार्यवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारी जिनमें अमोल जौहरी,विशेष लोक अभियोजक, जनपद बदायूँ,वीरेन्द्र सिंह वर्मा, विशेष लोक अभियोजक, जनपद बदायूँ,प्रदीप भारती,विशेष लोक अभियोजक,जनपद बदायूँ,    निरीक्षक ना0पु0 राजेन्द्र सिंह जनपद बदायूँ,    महिला आरक्षी ना0पु0 बबीता सैनी जनपद बदायूँ,आरक्षी ना0पु0 नीरज कुमार जनपद बदायूँ,आरक्षी ना0पु0 संजीव कुमार जनपद बदायूँ,आरक्षी ना0पु0 विक्की कुमार जनपद बदायूँ, आरक्षी ना0 पु0 मनोज जनपद बदायूँ को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी है।