फिरोजपुर मंडल के ब्यास और जालंधर सिटी के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

फिरोजपुर मंडल के ब्यास और जालंधर सिटी के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा हेतु 16, 23 तथा 30 मार्च को ब्यास और जालंधर सिटी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04610 (एक ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण इस प्रकार है

ब्यास-जालंधर सिटी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04610 16, 23 तथा 30 मार्च को ब्यास से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 13.35 बजे जालंधर सिटी पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में ढिलवां, हमीरा, करतारपुर तथा सूरानुस्सी रेलवे स्टेशनों पर ठहर कर चलेगी।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर