कोयम्बत्तूर-हिसार- कोयम्बत्तूर रेलसेवा का कुमटा स्टेशन पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बत्तूर-हिसार- कोयम्बत्तूर रेलसेवा का कुमटा स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बत्तूर-हिसार- कोयम्बत्तूर रेलसेवा का कुमटा स्टेशन पर पर 02 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22476, कोयम्बत्तूर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 15.03.25 से कोयम्बत्तूर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कुमटा स्टेशन पर 01.46 बजे आगमन व 01.48 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22475, हिसार- कोयम्बत्तूर रेलसेवा जो दिनांक 19.03.25 से हिसार स्टेशन से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कुमटा स्टेशन पर 02.10 बजे आगमन व 02.12 बजे प्रस्थान करेगी।