अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री का सम्मान, विप्र समाज ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शशि शर्मा का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना हमारी परंपरा है, और महिलाओं के योगदान को सराहना हमारा कर्तव्य। कार्यक्रम में मनोज भटेले, मुकेश गौड़, राम शंकर राजोरिया, अनिल कुमार, यश दुबे, खजांची दिवाकर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में, जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट का स्वागत जसराना के गांव प्रतापपुर में विप्र बंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षतारामनिवास भटेले ने की। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन अब विप्र समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए समर्पित रहेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद के आजीवन सदस्यों और विप्र बंधुओं द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम में पंडित सीताराम शर्मा, अरविंद पचौरी, उमाकांत पचौरी, महेंद्र तिवारी, विकास दुबे, विजय शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, अरुण शर्मा, अवनीश शर्मा गामा पंडित, राम शंकर राजोरिया, सुधीर कुमार शर्मा, जयपाल सिंह शर्मा, बृजेश शर्मा, हरिवंश पलिया, रघुवंश पलिया, उर्वेश कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा, रवि शर्मा, कौशल उपाध्याय, सक्षम कौशिक, मुकेश गौड़, यश दुबे, मनोज भटेले, लक्ष्मण तिवारी, गोपाल दुबे, ऋषभ तेलेंग, कृष्णकांत शर्मा, कुलदीप तिवारी, विनोद कुमार दीक्षित, दिनेश शुक्ला, देवेश शर्मा, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, सूर्य प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।