भैंस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

जलेसर (एटा)। जनपद में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों के बढ़ते हौसले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सकरौली थाना क्षेत्र के इसौली गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से गरीब मजदूर सज्जन कुशवाहा पुत्र लेखराज सिंह कुशवाहा के घेर से भैंस चोरी कर ली।

घटना शुक्रवार तड़के सुबह करीब पौने पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़ित किसान ने सुबह साढ़े चार बजे अपनी भैंस को चारा डाला था, लेकिन कुछ ही देर बाद चोर उसे ले भागे। चोरी की इस वारदात से ग्रामीण अचंभित हैं, क्योंकि इतने अल्प समय में भैंस चोरी होना अपने आप में एक बड़ी चुनौती की ओर इशारा करता है।

पीड़ित सज्जन कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने दूधिया से रुपये उधार लेकर भैंस खरीदी थी और वह दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। भैंस चोरी होने से उनके परिवार की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। घटना के बाद पीड़ित और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पीड़ित ने स्थानीय थाना सकरौली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर भैंस बरामद करने की मांग की है।

(रिपोर्ट: रमेश जादौन, जलेसर, एटा)

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: