एटा/अवागढ़: बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत पुन्हेरा में महिलाओं को वितरित किए गए कुक्कुट।

*एटा/अवागढ़: बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत पुन्हेरा में महिलाओं को वितरित किए गए कुक्कुट।*

अवागढ़। विकासखंड अवागढ़ के ग्राम पुन्हेरा स्थित राजकीय पशु सेवा एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र पर बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क कुक्कुट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी कुमारी राखी सक्सेना ने चयनित लाभार्थी महिलाओं को कुक्कुट वितरित किए। कुक्कुट प्राप्त होने पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थी महिलाओं ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।