जम्मू तवी-यार्ड (यार्ड रिमॉडलिंग के लिए) में एनआई कार्य के कारण गाड़ियों की री शेड्यूलिंग और निरस्तीकरण

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जम्मू तवी-यार्ड (यार्ड रिमॉडलिंग के लिए) में एनआई कार्य के कारण गाड़ियों की री शेड्यूलिंग और निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

गाड़ियों की री शेड्यूलिंग

1. गाड़ी सं. 03309 (धनबाद-जम्मू तवी) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 08.02.2025, 15.02.2025 और 18.02.2025 को धनबाद से 140 मिनट देरी से चलेगी।

2. गाड़ी सं. 03310 (जम्मू तवी-धनबाद) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 09.02.2025, 16.02.2025 और 19.02.2025 को जम्मू तवी से 140 मिनट देरी से चलेगी।

गाड़ियों का निरस्तीकरण

1. गाड़ी सं. 03309 (धनबाद-जम्मू तवी) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.02.2025, 01.03.2025 और 04.03.2025 को निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी सं. 03310 (जम्मू तवी-धनबाद) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 23.02.2025, 02.03.2025 और 05.03.2025 को को निरस्त रहेगी।