कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा मंडल मंत्रियों का जन्मदिन 

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा मंडल मंत्रियों का जन्मदिन

आलापुर
जिले के विधान सभा आलापुर में भारतीय जनता पार्टी रामनगर मण्डल अन्तर्गत पार्टी पदाधिकारीगणों कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा बरमसापुर में मण्डल महामंत्री की अगुवाई में सुधाकर गौतम मण्डल मंत्री भाजपा रामनगर आनंद कन्नौजिया मण्डल मंत्री भाजपा रामनगर एवं कार्यकर्ता विपिन कुमार का जन्म दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदेश यदुवंशी पूर्व विधान सभा विस्तारक रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समूचे प्रदेश में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य करने के लिए बचन बद्ध है जिसके तहत पार्टी की छवि धूमिल करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा।वही आनंद गौतम भाजपा मंडल महामंत्री द्वारा अपने मंडल मंत्रियों के जन्मदिन पर अंग वस्त्र प्रदान कर लम्बी उम्र की कामना करते हुए आश्वास्त किया कि हम सब नवयुवकों को मिलकर समाज में पार्टी के विस्तार हेतु हमेशा तत्पर रहना है। मौके पर उत्तम सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामनगर,धीरज सिंह,अंकित यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य,गुलशन राव,प्रदीप,शोनू राज,दीपक,विकास कन्नौजिया,शिवकुमार यादव,अर्जुन मद्धेशिया,सत्यम,नितिन,जाटव,अमित रावत,सौरभ यादव,प्रमोद कुमार यादव,कुनाल,शनी,ईशू राज,अमन,विवेक,सरविंद इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।