भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाने पर की चर्चा

बछरावांँ,रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने बछरावां विधान सभा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्य समिति के सदस्य सुनील सागर के प्रतिष्ठान पर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान मे जो भी सक्रिय सदस्यता योग्य है।वह कोई कार्यकर्ता छूटना नहीं चाहिए।सभी को सक्रिय सदस्यता दिलाई जाए भारतीय जनता पार्टी जिले और प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आम जनमानस के हितों में कार्य कर रही है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बछरावांँ के मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पहरेमऊ चुनाव अधिकारी शिवेंद्र सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी,जिलाकार्यकरणी भाजपा के चुनाव अधिकारी शिवगढ़ वीरेंद्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष अमित चौधरी, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शुभम जायसवाल,मंडल महामंत्री मयंक द्विवेदी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।