चंदौली। गोद में अपने बच्चे को लेकर दूसरे के बच्चों को भी जागरुक कर रही महिला कांस्टेबल, सुरक्षा का दिला रही एहसास

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में लगातार महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न तिराहे चौराहा और कॉलेज में जाकर सुरक्षा के प्रति सचेत और सजग रहने की बात बताई जा रही है।

जिसको लेकर बुधवार को जिले की एक महिला कांस्टेबल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें देखा गया कि महिला सशक्तिकरण के तहत महिला कांस्टेबल अपने गोद में खुद के बच्चे की सुरक्षा करते हुए उसे संभालने के साथ ही दूसरे के बच्चों (छात्र-छात्राओं) के सुरक्षा को लेकर भी गंभीर दिख रही है। महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी हाल में उन्हें डरने की जरूरत नहीं है,अपने सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हें स्वयं करनी है, आपात स्थिति में तत्काल पुलिस विभाग से संबंधित दिए गए हेल्पलाइन नंबर जिसमें मुख्य रूप से वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा डायल 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर तत्काल मदद लेने के लिए जागरुक करते हुए उन्हें उससे संबंधित पर्ची भी वितरित किया। महिला कांस्टेबल के इस कार्य को लोगों ने भी खूब सराहा। और चारों तरफ इसकी चर्चा होती रही।