अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

अमित श्रीवास्तव

शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के बसंतपुर सकतपुर गांव के पास नहर पटरी पर किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर सवार को जोर दार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यभान सिंह पुत्र स्व कुंवर बहादुर सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी बसंतपुर सकतपुर, ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर अपने घर जा रहे थे तभी उन्हीं के गांव के निकट नहर पटरी के पास उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सूर्यभान सिंह बुरी तरह घायल हो गए, घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायल को सी एच सी शिवगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूर्यभान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पी एम के लिए भेजा जायेगा और तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं एक चार पहिया वाहन द्वारा थाना क्षेत्र के बरियारपुर में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, टक्कर से बाइक सवार चालक एक पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक सवार एक महिला भी जख्मी हो गई, जिन्हें हैदरगढ़ सी एच सी ले जाया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवतः दोनों सड़क दुर्घटनाएं एक ही वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से हुईं हों। इस सम्बन्ध में शिवगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि बरियारपुर में हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी हुई है घायलों को हैदरगढ़ सी एच सी ले जाया गया है, दोनों दुर्घटनाएं एक ही वाहन द्वारा किए जाने के सम्बंध में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।