गणित में निपुण बनने के लिए 900 छात्रों ने किया प्रतिभाग

गणित में निपुण बनने के लिए 900 छात्रों ने किया प्रतिभाग
आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में श्री सत्य प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मैथ्स माइंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 35 विद्यालयों से 900 छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता गणित में छात्रों के शैक्षिक आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को श्री सत्य प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मैथ्स माइंड प्रतियोगिता मुरादाबाद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडलभर से लगभग पैंतीस विद्यालयों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के माध्यम से गणित में बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के संग बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता में रामपुर, अमरोहा, बिलारी समेत मुरादाबाद जनपद के सीबीएसई के लगभग 35 विद्यालयों से 900 छात्रों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार झा कहा यह गर्व और आनंद का क्षण है कि श्री सत्यप्रकाश गुप्ता मेमोरियल मैथ्स चैलेंज 2024 का आयोजन किया जा रहा है और इसमें भारी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है। यह परीक्षा केवल ज्ञान को परखने के लिए नहीं बल्कि गणित के क्षेत्र में जिज्ञासा, लचीलापन और रचनात्मकता की सीमाओं को चुनौती देने का एक विशिष्ट माध्यम है। गणित एक सार्वभौमिक विषय है, जिसके माध्यम से चारों ओर की दुनिया को समझते हैं। गणित का वास्तविक सार केवल सही उत्तर तक पहुंचने में नहीं है बल्कि अन्वेषण, विचार और विकास की प्रक्रिया में है। आगे कहा कि कठिन परिश्रम ही आपको यहां तक लेकर आया है जो अत्यंत सराहनीय है। असली पुरस्कार प्रतियोगितायों में प्रतिभाग करने की यात्रा में है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार रस्तोगी, डॉ. मंजू सिंह, रुना रॉय, शिल्पी बंसल, शालिनी अरोड़ा, हर्षि शर्मा, चेतना सभरवाल, शशांक शर्मा, अनीस अहमद, रोहित शर्मा, शाहनवाज कबीर, विकास राय, सारिका, प्रियंका आदि मौजूद रहे।