अग्रवाल भवन पर मेहंदी कार्यक्रम कल 19 अक्टूबर को

खेरागढ़।करवाचौथ एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए, मेहंदी का बहुत महत्वपूर्ण होता है। करवाचौथ में मेंहदी लगाना शुभ माना जाता हैं। महिलाएं अपने के नाम का मेहंदी अपने हाथों पर सजाती। ऐसी मान्यता है कि जिसकी मेहंदी जितनी चटख हो उसके पति से प्यार उतना ही बढ़ता है।

इसी त्यौहार को भव्य रूप देने के लिए करवा चौथ से एक दिन पूर्व कल 19 अक्टूबर को अग्रवाल भवन खेरागढ़ पर मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजक भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गर्ग धर्मपत्नी चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने बताया कि आज दोपहर 1:00 से मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी थीम आओ आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो श्यामसुंदर की दुल्हन बना दो है उन्होंने नगर की माता बहनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।