बस्तर के श्रद्धालुओं ने पुष्कर में ब्रह्म सरोवर और ब्रह्मा मंदिर का दर्शन किया* 

पुष्कर, राजस्थान - बस्तर के श्रद्धालुओं का जत्था आज पुष्कर पहुंचा और ब्रह्म सरोवर और ब्रह्मा मंदिर का दर्शन किया। इस पवित्र यात्रा में 52 श्रद्धालु शामिल हैंश्रद्धालुओं ने गुर्जर भवन में पुष्पकार भोजन और विश्राम किया। भोजन प्रबंधक श्री उमाकांत पाणिग्रही और गंगा ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट भोजन कराया।जत्था संचालक श्री संजय यादव ने बताया, "यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रही है। हमारा उद्देश्य उन्हें पवित्र स्थलों के दर्शन कराना और उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करना है।"भोजन के बाद, श्रद्धालु गुजरात के द्वारिका के लिए प्रस्थान करेंगे। जय माँ दंतेश्वरी तीर्थ यात्रा सेवा समिति, जगदलपुर द्वारा आयोजित इस यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आराम और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।