युवाशक्ति समाज सेवी संस्था, चारामा द्वारा दाह संस्कार हेतु निशुल्क लकड़ी सेवा* 

चारामा!( डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव)कांकेर जिला युवाशक्ति समाज सेवी संस्था ने एक पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जिसमें जरूरतमंद परिवारों के लिए दाह संस्कार हेतु सूखे लकड़ी का संग्रह किया जा रहा है। यह लकड़ी मुक्तिधाम में ले जाकर निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।संस्था के अध्यक्ष उत्तम साहू ने बताया, "हमारा उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को दाह संस्कार में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।"इस सेवा कार्य में तरुण देवदास, राजू सोनी, धर्मेंद्र साहू, आत्मा और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया है।युवाशक्ति समाज सेवी संस्था के इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपने प्रियजनों का दाह संस्कार सम्मानजनक रूप से करने में मदद मिलेगा

*विशेष उद्देश्य :*

- दाह संस्कार हेतु निशुल्क लकड़ी सेवा
- जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता
- मुक्तिधाम में लकड़ी का संग्रह
- सामाजिक सेवा और सहयोग का प्रदर्शन