जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नारी शक्ति की बैठक हुई

पीलीभीत। बरखेड़ा विकास खण्ड के मीटिंग हाल में जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मिशन नारी शक्ति की बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में आशा एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहुंची ।बैठक में मुख्य अतिथि की भूमिका में पहुंचे अपर जिला जज सुनील कुमार एवं महिला सिविल जज ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कानून की जानकारी दी वही बरखेड़ा थाने की महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत महिला सहायता हेतू हैल्पलाईन नं 1090,112,एवं 1076 की जानकारी दी।