पीलीभीत जनपद में मिशन शक्ति दीदी अभियान के फेज-5 के  अंतर्गत अमरिया थाना पुलिस के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं सुरक्षा, सम्मान,स्वाबलंबन,यातायात के नियमों की दी गई जानकारी।

मिशन शक्ति दीदी अभियान के फेज-5 के अंतर्गत अमरिया थाना पुलिस के द्वारा महिलाओं व बालिकाओं सुरक्षा, सम्मान,स्वाबलंबन , यातायात के नियमों की दी गई जानकारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

मिशन शक्ति दीदी अभियान के फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान,स्वाबलंबन , यातायात के सभी नियमों की जानकारी दी गई है।सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना,वृध्दावस्था पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वल योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,प्रधान मंत्री जन अरोग्य योजना,नशा मुक्ति भारत अभियान आदि से अवगत कराया गया तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जिनमे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नंबर -181,पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा-102,108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076,चाइल्ड लाइन 1098,1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में थानाध्यक्ष अमरिया ब्रजवीर सिंह के द्वारा ग्राम कैंचू टांडा में जानकारी दी गयी।