गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,उत्कृष्ट विकास कार्य कराने वाले प्रधानों को किया गया  सम्मानित

�चंदौली- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल और वृक्ष बंधु डा. परशुराम सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, सहायक विकास अधिकारी, सचिव ग्राम पंचायत, खंड प्रेरक, पंचायत सहायक एवं सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चकिया ब्लाक के सिकंदरपुर प्रधान सीमा गुप्ता, उतरौत की प्रधान कंचन मौर्या, भीषमपुर प्रधान अरविंद गुप्ता, हेतिमपुर प्रधान राजेश कुमार,मवैया प्रधान संजय,धानापुर के मिर्जापुर प्रधान राजेश सिंह,सकलडीहा के दिघवट प्रधान अनीता राजभर, धरहरा प्रधान श्वेता सिंह और सदर विकास खंड के बबुरी प्रधान राजकुमारी, चहनियां के सेवढ़ी प्रधान आशुतोष सिंह, बलुआ प्रधान दिलीप कुमार, जमालपुर प्रधान ज्ञानीजैल सिंह, बरहनी प्रधान सोनी देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विभिन्न विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सचिव ग्राम पंचायत रहे।