अमावस्या को हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा,पुजारी के स्वस्थ होने कि की गई कामना

रसड़ा (बलिया)।श्री विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसडा़ पर अमावस्या दिन बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा की गई।विश्वकर्मा कथा हुई, उनके 108 नामो की आहुति दी गयी आरती हुई प्रसाद वितरण किया गया। इस बार पुजारी हरिद्वार शर्मा ने यजमान बनकर पूजा करवाई। अस्वस्थ चल रहे पुजारी को शीघ्र स्वस्थ होने की उपस्थित सभी ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की। पुजारी कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। विदित हो की उपयुक्त आयोजन लक्ष्मेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक अमावस्या को कराया जाता है सभी को सुख समृद्धि मिले सभी स्वस्थ रहें यह भगवान विश्वकर्मा से कामना की जाती है। यह पूजा देश हित में कराई जाती है। उपयुक्त आयोजन पुजारी के साथ समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा,मंत्री हंसदेव शर्मा ,कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,संरक्षक अखिलेश शर्मा,डॉक्टर भुवनेश्वर विश्वकर्मा, चौधरी प्रेम कुमार शर्मा और डॉ रामजी वर्मा, संतोष शर्मा, अश्वनी कुमार शर्मा, ललन शर्मा, सुनील कुमार सरदासपुरी इतियादि में भाग लिया।