पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पीलीभीत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर(सेवा पखवाड़ा) का किया गया आयोजन।

पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पीलीभीत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर(सेवा पखवाड़ा) का किया गया आयोजन।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत जनपद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जनपद की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंटो पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है।आपको बता दें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष जय जय राम राजपूत,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरि खेड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशंभर दयाल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर के अलावा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।इन शिविरों में स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्रों में आए मरीजों को दबाओं का वितरण किया गया।इस दौरान जहानाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ जितेंद्र राठौर, छेदालाल गंगवार,सुरेश गुप्ता,नंदकिशोर सैनी,धीरेंद्र गुप्ता,विवेक गुप्ता, राजपाल के अलावा दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।