पावर परिवर्तक क्षमता बदलने के कारण गुल रहेगी बिजली

ऊंचाहार,रायबरेली।विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए गुरुवार 19 सितंबर को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति ऊंचाहार नगर पंचायत,जमुनापुर और लक्ष्मीगंज फीडर पर नही हो सकेगी।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिशाषी अभियन्ता धीरेंद्र सिंह ने बताया की ऊंचाहार तहसील स्थित उपकेंद्र में स्थापित 05 MVA में क्षमता वृद्धि करते हुए 10MVA पावर परिवर्तक लगाने का कार्य प्रस्तावित था,जिससे ऊंचाहार नगर की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी।जिससे कार्य समय में पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।