समस्याओं पर चिंता जताई

झांसी। बुंदेलखंड में जल संरक्षण को लेकर शनिवार को नगर के होटल वीरांगना में बुंदेलखंड जल मंच की बैठक आयोजित की गई। जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं पर चिंता जताई।

उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर पांच साल की ठोस योजना बनाने का आह्वान किया। मार्गश्री संस्था के निदेशक ध्रुव सिंह यादव ने पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुंदेलखंड की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है।