शराब के नशे में बस चालक के संतुलन खोने पर बहराइच से जालंधर को जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,बसमें सवार 52 लोग घायल,8 गंभीर को जिला अस्पताल किया गया रेफर। पीलीभीत सितारगंज थाना

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

शराब के नशे में बस चालक के संतुलन खोने पर बहराइच से जालंधर को जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,बसमें सवार 52 लोग घायल,8 गंभीर को जिला अस्पताल किया गया रेफर।
पीलीभीत सितारगंज थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बडेपुरा के पास हुई घटना।


बहराइच से जालंधर को पीलीभीत होते हुए जा रही प्राइवेट बस रात लगभग 1 बजे के समय शराब के नशे में बस चालक का संतुलन खो जाने पर पीलीभीत सितारगंज नेशनल हाईवे थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है।बस पलटने के कारण इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार लगभग 50 से52 यात्री घायल हुए हैं।हाईवे पर बस के पलटने से मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई।सूचना पर अमरिया थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में भर्ती कराया गया।वहीं गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया से डॉक्टरों के द्वारा जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया है।बताया जा रहा है बस में लगभग 100 यात्री जो मजदूरी करने के लिए अलग-अलग जगह पर जा रहे थे बस में सवार थे।मीडिया को जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिकेत गंगवार के द्वारा बताया गया है समय लगभग रात 1 बजे के बीच एक प्राइवेट बस जो बहराइच से जालंधर के लिए जा रही थी पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बडेपुरा के पास पलट गई,जिसमें 50 से 52 लोग घायल हुए है। सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया है।बाकी शेष मामूली रूप से घायलों को ट्रीटमेंट दिया गया है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने कहा है बस में सवार लगभग 50-55 लोगों की गंभीर चोटे आई हैं जिसमें अत्यधिक गंभीर सात घायलों को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया है।घटना की जांच की जा रही है।मौके से ड्राइवर और चालक फरार हो गया है।