चकिया- संस्कारहीन प्रधानाध्यपक रसोईए की बहू पर हुए फिदा,करने लगे छेड़खानी, घंटो पंचायत के बाद मुकदमा दर्ज

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- बच्चों को संस्कार व सद्गुणों की शिक्षा देकर बेहतर इंसान बनाने वाले हेडमास्टर ही संस्कारहीन हो गए। उनका दिल रसोइया की बहू पर आ गया तो उसके घर के पास पहुंचकर छेड़खानी करने लगे। मामला चकिया तहसील के शिकारगंज के मिश्रपुरा गांव का है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

चकिया तहसील के मिश्रपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबुरी क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह पर रसोइयां की बहू के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। पीड़िता के पति के अनुसार प्रधानाध्यापक उसके घर के पास पहुंच गए और उसकी पत्नी को हांथ पकड़कर खींचने लगा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी ने शोर मचाया तो गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख प्रधानाध्यापक वहां से भाग गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।