यूपी में 11 जिलों के डीएम बदले,  कुछ को मिली जिलों की कमान तो कुछ को विभागों की जिम्मेदारी

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

लखनऊ- शासन द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद इस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के क्रम में एक बार फिर देर रात यूपी के 11 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसमें कई जनपदों के दम भी बदले गए तो वहीं कई को प्रतीक्षारत के साथ-साथ अन्य विभागों में तैती दी गई।

जिसमें मुख्य रूप से निधि श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत से बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया। तो वहीं मनोज कुमार को बदायूं जिलाधिकारी से सचिव उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, सुश्री दिव्या मित्तल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया, अखंड प्रताप सिंह को जिलाधिकारी देवरिया से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ, चंद्र विजय सिंह को जिलाधिकारी सोनभद्र से जिलाधिकारी अयोध्या बनाया गया, नीतीश कुमार को जिलाधिकारी अयोध्या से प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा बनाया, बद्रीनाथ सिंह को विशेष सचिव राज्यपाल उत्तर प्रदेश से जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया, इंद्रमणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ से जिलाधिकारी औरैया बनाया गया, नेहा प्रकाश को जिलाधिकारी औरैया से निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश बनाया गया, प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी से उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ बनाया गया, वही देवी शरण उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज को प्रतीक्षारत किया गया।