न्यायालय के आदेश पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसेन निवासी दो जमानतियों की संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर पहुंचे कोतवाली पीलीभीत के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राना के द्वारा किया गया क

न्यायालय के आदेश पर थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसेन निवासी दो जमानतियों की संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर पहुंचे कोतवाली पीलीभीत के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राना ने किया कुर्क।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

न्यायालय के आदेश पर ग्राम बिसेन पहुंचे उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा के द्वारा जमानत लेने वाले दो जमानतीयों की संपत्ति को कुर्क कर बिसेन ग्राम प्रधान पति सद्दाम के सुपुर्द किया गया किया गया।

जानकारी देकर कोतवाली पीलीभीत में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राना ने मीडिया को बताया है न्यायालय के आदेश पर दो जमानतियों जिनमें प्रेम राज पुत्र दुलेराम तथा रामकुमार पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम विशेन थाना जहानाबाद जनपद की संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया गया है।उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राना ने बताया है रामकुमार पुत्र भोलेनाथ निवासी ग्राम बिसेन थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत की 19 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई है।बारिश के मौसम के चलते कुर्क किए गए सामान को लाने ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना करना पड़ सकता था,इसके लिए ग्राम प्रधान बिसेन को कुर्क की गई दोनो जमानतीयो की संपत्ति को सुपुर्द किया गया है।अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।