रात आई आंधी और बारिश के कारण पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से दीवार के नीचे दबकर मजदूर सलीम पुत्र नवी हुसैन निवासी ग्राम मुरसेना मदारी तहसील अमरिया जनपद पीलीभीत की हुई मौत।

ब्रेकिंग।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

रात आई आंधी और बारिश के कारण पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से दीवार के नीचे दबकर मजदूर सलीम पुत्र नवी हुसैन निवासी ग्राम मुरसेना मदारी तहसील अमरिया जनपद पीलीभीत की हुई मौत।

मौत की सूचना होने पर मजदूर के घर में मचा कोहराम।

बताया जा रहा है मृतक मजदूर सलीम सितारगंज से अपने एक अन्य साथी के साथ मजदूरी कर घर वापस आ रहा था।

रास्ते में आंधी और बारिश होने के चलते पोल्ट्री फार्म के पास बने टीन शेड की दीवार के सहारे खड़ा हुआ था की आंधी से दीवार गिरी और उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई।

घटना रात लगभग 8?9 बजे के बीच की बताई जा रही है।

वहीं सूचना पर एसडीएम अमरिया,हल्का पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए स्पष्ट रूप से मना किया,टीम हुई वापस।

मृतक मजदूर अपने पीछे दो बेटी और दो बेटे और अपनी पत्नी को छोड़ गया है।

यूपी के जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद में परेवा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मुरसेना मदारी का मामला।