रायबरेली में कमल खिलाओ, यहीं से 400 पार हो जायेगा

रायबरेली।गृह मंत्री ने कहा कि यह दो सीट ऐसी है। अगर यहां से आप लोग कमल खिला दो तो 400 सौ पार यहां से ही हो जाएगा और कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सनातन का साथ देने के लिए डा.मनोज कुमार पांडेय को गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।जनसभा में राजेंद्र शुक्ला, दया शंकर, अदिति सिंह, अशोक कुमार कोरी,रंजना चौधरी, प्रदीप सिंह जडेजा, प्रतिमा शुक्ला, पीयूष मिश्रा, अंजली मोर्य, ममता जायसवाल, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।राम का अपमान करने वाले लोगों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुये मनोज पाण्डेय।जगतपुर ऊंचाहार, में दौलतपुर के विशाल मैदान में आयोजित मनोज पाण्डेय की ज्वाइनिंग सभा में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। उमड़ी भीड़ से आज जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेष का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। उमड़े अपार जनसमूह को देखकर गदगद गृहमंत्री अमित शाह अपने पूरे भाषण में मनोज पाण्डेय को केन्द्र रखकर तारीफ की। कहा मनोज पाण्डेय विचारों से समझौता नहीं करते हैं, और राम का अपमान करने वाले लोगों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुये हैं। वह भी ऐतिहासिक पल था जब पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मनोज पाण्डेय को ज्वाइनिंग कराने के लिए उठे, तो भारत के गृहमंत्री ने सबको रोका और कहा कि मैं स्वयं मनोज पाण्डेय को ज्वाइन कराऊंगा। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देष के दूसरे नम्बर के सबसे बड़े और ताकतवर नेता ने मनोज पाण्डेय को फटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी, तब उपस्थित लाखो लोग जय श्री राम, अमित शाह, मनोज पाण्डेय जिन्दाबाद के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।