पूर्ववर्ती सरकारों ने रायबरेली को केवल विकास के नाम पर ठगा है-एके शर्मा

नगर विकास मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

महराजगंज,रायबरेली।गांधी परिवार व कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल रायबरेली को विकास के नाम पर ठगा है। जिसकी बदौलत आज रायबरेली जिला विकास से कोसों दूर है। आप सभी लोग एकजुट व एकमत होकर अपने घर के लाल दिनेश प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान पर वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं। आप सभी को विष्वास दिलाता हूं कि, यह रायबरेली जिला विकास के मामले में प्रदेश स्तर पर विकास रूपी जिला के रूप में जाना जाएगा। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के जय मां जसवंत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व्यक्त कर रहे थे। बताते चले कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में जय मां जसवंत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा की अगुवाई कर रहे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर अलीपुर, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, विवेक पांडे, सुनील मौर्य, शिवकुमार त्यागी, अनुभव कक्कड़, पूर्व सभासद विजय धीमान, सुधा अवस्थी, वंदना सिंह, सभासद रामकुमार, मुस्ताक रैनी, मोहम्मद अलीम, कमलेश कुमार, जमुना प्रसाद पासवान, धर्मेंद्र लोधी, विनीत वैश्य, नूरुल हसन, राजकुमारी, उषा त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।