आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत दोनों राष्ट्रों के अधिकारियों के साथ पीलीभीत जनपद के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस में महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत दोनों राष्ट्रों के अधिकारियों के साथ पीलीभीत जनपद के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस में महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

राजेश गुप्ता संवाददाता


मंडलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह की अध्यक्षता में नेपाल राष्ट्र के जनपद कंचनपुर के अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 को निष्पक्ष,निर्विघ्न व संकुशल सम्पन्न कराने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सम्बन्धी बैठक मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई।बैठक में नेपाल राष्ट्र के जनपद कंचनपुर के सीडीओ गोपाल कुमार अधिकारी,पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी,एपीएफ के एसपी खगेन्द्र बहादुर चन्द्र,सहायक सीडीओ धर्मराज जोशी एवं जनपद पीलीभीत के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय,एसएसबी कमाण्डेंट शेर सिंह चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।आयोजित बैठक में भारत-नेपाल सीमा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई है। बैठक में बार्डर एरिया से सम्बन्धित,संयुक्त पेट्रोलिंग, अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। उन्होंने बार्डर एरिया के क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दोनों राष्ट्रो की सीमा सुरक्षा बल, पुलिस/प्रशासनिक,वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की जाये।उन्होंने कहा कि इन्टेलीजेन्स के माध्यम से अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूची दोनों ओर से तैयार कर पुलिस के साथ साझा की जाये और उन अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्व दोनों ओर से कड़ी कार्यवाही की जाये। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि भारत नेपाल के सम्बन्ध पहले से ही सौहार्दपूर्ण रहे हैं,यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो आपसी समन्वय के साथ समस्या का निस्तारण किया जाये।नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्त करते हुये सहयोग करने की बात कही गई।उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया से सम्बन्धित उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष व नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुये सीमा पर आने जाने वाले लोगों की सघन जांच की जाये तथा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन - 2024 के दृष्टिगत चेक पोस्ट,वैरियर लगाये जाये जिससे कि निर्वाचन जीसकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के धार्मिक स्थलों की नियमित निगरानी की जाये।बार्डर एरिया के ग्रामों में कैम्प लगाये जाये तथा ग्रामीणों से बार्डर ऐरिया में हो रहीं गतिविधियों की जानकारी ली जाये।