वाराणसी से पीएम नरेन्द्र मोदी तो चंदौली से डा० महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार भाजपा से मिला लोकसभा टिकट

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

वाराणसी/चंदौली- भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार की शाम लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वाराणसी से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं चंदौली से केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय फिर मैदान में होंगे। टिकट की घोषणा होने से भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह है। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा चंदौली से केंद्रीय मंत्री व सांसद डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा ने शनिवार की देर शाम अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। और लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि डा० महेंद्र नाथ पांडेय को टिकट मिलने के बाद उन्हें फोन, और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।

चंदौली जनपद में तीसरी बार भाजपा ने एक बार फिर की वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय पर भरोसा जताया है। और लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जनपद में विभिन्न जगहों पर लोगों ने मिठाइयां बाटी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। और जमकर नारेबाजी करते हुए खुशियां जाहिर की।

*किस तरह दे पाएंगे सपा प्रत्याशी को टक्कर*
बताते चलें कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी ने चंदौली लोकसभा से पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। जो की लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील है और प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। ऐसे में अब भाजपा ने भी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब देखना होगा कि डॉ महेंद्र नाथ पांडेय किस तरीके से सपा प्रत्याशी को टक्कर दे पाते हैं। और भाजपा जीत के लिए क्या रणनीति बनाती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में लोकसभा क्षेत्र की जनता ऐसे विकास पुरुष को तीसरी बार जीता करके पार्लियामेंट में भेजने का कार्य करेगी।