दुष्कर्म के वांछित आरोपित को पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने गिरफ्तार पर भेजा जेल।अमरिया पुलिस ने दी जानकारी।

दुष्कर्म के वांछित आरोपित को पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने गिरफ्तार पर भेजा जेल।अमरिया पुलिस ने दी जानकारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी की जनपद पीलीभीत में थाना अमरिया क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक के द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।दुष्कर्म की घटना के संबंध में थाना अमरिया पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।अमरिया पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव के दिशा निर्देश पर एवं पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रतीक के कुशल पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के अंतर्गत थाना में दुष्कर्म की धारा 376 के अंतर्गत दर्ज मुकदमा के वांछित आरोपित महिपाल सिंह पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम मुगलाखेड़ा थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर अमरिया नहर धुनधरी के पास से गिरफ्तार किया गया है।