पीलीभीत औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य का घुंघचिहाई में छापामार अभियान,मेडिकल स्वामियों में मचा हड़कंप।

पीलीभीत औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य का छापामार अभियान, मेडिकल स्वामियों में मचा हड़कंप।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

औषधि निरीक्षक पीलीभीत श्रीमती नेहा वैश्य के द्वारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत अन्तर्गत घुंगचियायी स्थित तीन अलग अलग दवा प्रतिष्ठानों पर छापमार कार्यवाही की गयी है।बताया गया है विश्वास मेडिकल स्टोर पर औचक कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठान पर दवा व्यवसाय से सम्वन्धित अभिलेखों,दवाओं के क्रय एवं विक्रय व दवा भन्डारण आदि की जांच की गयी है।दवा भंडारण आदि में अनियमितता पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामी को सुधार हेतु चेतावनी दी गयी है।एक अन्य दवा प्रतिष्ठान उत्तम मेडिकल स्टोर पर औचक कार्यवाही की गई व गहनता से जांच की गयी,जाँच के दौरान दवा भंडारण आदि का निरीक्षण कर प्राप्त अनियमितताओं के द्रष्टिगत नियमानुसार दिशा निर्देश दिये गए व जांच आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल को प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही नोटिस के माध्यम से सुनिश्चत की जाएगी।प्रतिष्ठान से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने प्रपत्र पर अंकित कर नियमानुसार राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए व निरीक्षण प्रपत्र आदि को सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किए गए एक अन्य दवा प्रतिष्ठान शर्मा मेडिकल स्टोर पर औचक कार्यवाही की गई व गहनता से जांच की गयी,जाँच के दौरान दवा भंडारण आदि का निरीक्षण कर प्राप्त अनियमितताओं के द्रष्टिगत नियमानुसार दिशा निर्देश दिये गए व जांच आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) बरेली मंडल को प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही नोटिस के माध्यम से सुनिश्चत की जाएगी।कार्यवाही के दौरान डी. के. मेडिकल पर पहुँचने पर प्रतिष्ठान बंद पया गया,जिनको कारण बताओ नोटिस के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।